भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार (Geographical Location and Extent of India)

null null

December 25th, 2022

5 min read

Geographical Location and Extent of India

भारत दक्षिण एशिया में स्थित एक विशाल देश है, जिसकी आकृति चतुष्कोणीय है! इसकी विशालता के कारण इसे उपमहाद्वीप भी कहा जाता है! भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्ध में तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्ध में स्थित है! भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक तथा देशांतर विस्तार 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक स्थित है! कर्क रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है! भारत की भौगोलिक स्थिति विविधता वाली हैं!

स्थिति (Location):

यह उत्तरी गोलार्ध में 8o4′ उत्तरी अक्षांश से 37o6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68o7′ पूर्वी देशांतर से 97o25′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित हैं। संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्‍तार 6o4′ उत्तरी अक्षांश से 37o6′ उत्तरी अक्षांश के मध्‍य है। यह एशिया के दक्षिण में स्थित है। भारत भूमध्‍य रेखा (विषुवत रेखा) से 876 किमी की दूरी पर है। कर्क रेखा 23o30′ उत्तर में भारत को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है। कर्क रेखा 8 भारतीय प्रदेशों (राजस्‍थान, गुजरात, मध्‍य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम) से होकर गुजरती है। भारत में कर्क रेखा उज्जैन से होकर गुजरती है इसलिए महाराज जयसिंह ने यहां वेधशाला बनवाई थी। भारत पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा हुआ है।

विस्तार (Extent):

भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्‍तार 2,933 किमी तथा उत्तर से दक्षिण में विस्‍तार 3,214 किमी तक है। भारत की स्‍थल सीमा की लंबाई 15,200 किमी है। इसके तटीय भाग की लंबाई 7516.5 किमी है, लेकिन मुख्य भूमि के तटीय भाग की लंबाई 6,100 किमी है। भारत में सड़क मार्ग की कुल लंबाई 18 लाख 43 हजार 420 किमी है।

भारत की स्‍थलीय सीमा (Land Border of India)

भारत की स्‍थलीय सीमा 7 पड़ोसी देशों बांग्लादेश, चीन, पकिस्तान, नेपाल, म्‍यांमार, भूटान और अफगानिस्तान से लगती है। भारत की जलीय सीमा 5 देशों पाकिस्‍तान, मालद्वीव, श्रीलंका, बांग्‍लादेश और म्‍यांमार से लगती है। जबकि बांग्‍लादेश, म्‍यांमार, पाकिस्‍तान स्‍थलीय व तटीय दोनों सीमाओं से लगते है।

भारत एवं बांग्‍लादेश की स्‍थलीय सीमा (Land Border of India and Bangladesh)

भारत एवं बांग्‍लादेश की स्‍थलीय सीमा की लंबाई 4096 किमी है। बांग्‍लादेश की सीमा से सटे भारतीय राज्‍य मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय एवं पश्चिम बंगाल है। त्रिपुरा तीन ओर से बांग्‍लादेश से घिरा हुआ राज्‍य है।

भारत एवं चीन की स्‍थलीय सीमा (Land Border of India and China)

भारत एवं चीन की सीमा को मैकमोहन रेखा कहते है। यह रेखा 1914 में शिमला में निर्धारित की गई थी। भारत एवं चीन की स्‍थलीय सीमा की लंबाई 3488 किमी है। भारत एवं चीन की सीमा से सटे भारतीय राज्‍य जम्‍मू-कश्‍मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम (Sikkim) और अरुणाचल प्रदेश है।

भारत एवं पाकिस्तान की स्‍थलीय सीमा (Land Border of India and Pakistan)

भारत एवं पाकिस्तान के मध्‍य रेडक्लिफ रेखा है। यह 15 अगस्‍त 1947 को सर सीजे रेडक्लिफ द्वारा निर्धारित की गई थी। भारत एवं पाकिस्‍तान की स्‍थलीय सीमा की लंबाई 3323 किमी है। भारत एवं पाकिस्‍तान की सीमा को स्‍पर्श करने वाले भारतीय राज्‍य जम्‍मू-कश्‍मीर, पंजाब, राजस्‍थान और गुजरात है।

भारत एवं नेपाल की स्‍थलीय सीमा (Land Border of India and Nepal)

भारत एवं नेपाल की स्‍थलीय सीमा की लंबाई 1751 किमी है। भारत और नेपाल की सीमा से सटे भारतीय राज्‍य उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड है।

भारत एवं म्‍यांमार की स्‍थलीय सीमा (Land Border of India and Myanmar)

भारत एवं म्‍यांमार की स्‍थलीय सीमा की लंबाई 1643 किमी है। म्‍यांमार की सीमा को स्‍पर्श करने वाले भारतीय राज्‍य अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम है।

भारत एवं भूटान की स्‍थलीय सीमा (Land Border of India and Bhutan)

भारत एवं भूटान की स्‍थलीय सीमा की लंबाई 699 किमी है। भूटान की सीमा से सटे भारतीय राज्‍य सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश है।

भारत और अफगानिस्‍तान की स्‍थलीय सीमा (Land Border of India and Afganisthan)

भारत और अफगानिस्‍तान के मध्‍य डूरंड रेखा है। यह 1896 में सर डूरंड द्वारा निर्धारित की गई थी। अब यह रेखा पाकिस्तान और अफगानिस्‍तान के बीच है। भारत एवं अफगानिस्‍तान की स्‍थलीय सीमा की लंबाई 106 किमी है। भारत और अफगानिस्‍तान की सीमा से एकमात्र राज्य जम्‍मू-कश्‍मीर लगता है।

Note: श्रीलंका मन्नार की खाड़ी और पाक जलसंधि से भारत से अलग होता है। भारत और श्रीलंका के बीच स्थित द्वीपीय श्रृंखला को एडम ब्रिज (Adam Bridge) (रामसेतु) कहा जाता है।

Important Points to Remember

  • भारत का सुदूरस्थ दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट (Indira Point) है। यह अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। पहले इसका नाम पिगमिलयन प्‍वाइंट था। यह भूमध्‍य रेखा से 876 किमी है। उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल-जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी बिंदु सरक्रीक (गुहार मोती)-गुजरात, पूर्वी बिंदु वालांगू (किबिथू)-अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किमी (1,269,345 वर्ग मील) हैं, जो विश्‍व का 2.42 प्रतिशत है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्‍य – राजस्‍थान (3,42,239 वर्ग किमी), केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख (59,146 वर्ग किमी) और सबसे छोटा राज्‍य – गोवा (3,702 वर्ग किमी.), केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी) है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्‍य उत्तरप्रदेश (19.98 करोड़) एवं सबसे छोटा राज्‍य सिक्किम (6.10 लाख) है।
  • भारत का सबसे बड़ा पठारी राज्य मध्यप्रदेश है। देश में सबसे अधिक जंगल (वन) मध्‍यप्रदेश में ही है।
  • भारत का सबसे बड़ा मरुस्थलीय राज्य राजस्थान है।
  • भारत का मानक समय इलाहाबाद के पास मिर्जापुरा से गुजरने वाली 82o30′ पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है, जो ग्रीनविच समय (GMT) से 5 घंटे 30 मिनट आगे है। 82o30′ पूर्वी देशांतर रेखा भारत के 5 राज्‍यों उत्तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उडीसा (Odisha) और आंध्रप्रदेश से होकर गुजरती है। अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के बीच सूर्योदय में 2 घंटे का अंतर होता है।