भारत (India) का प्रधानमंत्री (Prime Minister) लोकसभा (निचले सदन) में बहुमत प्राप्त दल का नेता होता है। प्रधानमंत्री संसद में मंत्रीमंडल का मुखिया होता है। प्रधानमंत्री को पद ग्रहण करने से पूर्व भारत के राष्ट्रपति द्वारा उसे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। प्रधानमंत्री (Prime Minister) अपने साथ एक कैबिनेट (Cabinet) का चयन भी करता है और उसकी सिफारिश पर ही राष्ट्रपति (President) अन्य केंद्रीय मंत्रियों को पद की शपथ दिलाता है। आइए जानते हैं कि अब तक भारत में कौन-कौन प्रधानमंत्री पद पर रह चुके है और उन्होंने कितने दिन शासन संभाला।
S.No. | प्रधानमंत्री | कार्यकाल | अवधि | टिप्पणी |
---|---|---|---|---|
1. | जवाहर लाल नेहरू | 5 अगस्त, 1947 से 27 मई, 1964 | 16 साल, 286 दिन | भारत के पहले प्रधानमंत्री और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति |
2. | गुलजारी लाल नंदा | 27 मई, 1964 से 9 जून, 1964 | 13 दिन | पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री, सबसे कम समय तक पीएम रहे |
3. | लाल बहादुर शास्त्री | 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 | 1 वर्ष, 216 दिन | इन्होंने 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय ‘जय जवान जय किसान’ नारा दिया था। |
4. | इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) | 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 | 11 साल, 59 दिन | भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री |
5. | मोरारजी देसाई | 24 मार्च, 1977 से 28 जुलाई, 1979 | 2 साल, 116 दिन | सबसे वृद्ध (81वर्ष) प्रधानमंत्री और पद से इस्तीफ़ा देने वाले पहले पीएम |
6. | चरण सिंह | 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980 | 170 दिन | ऐसे प्रधानमंत्री जो कभी लोकसभा में उपस्थित नहीं हुए |
7. | इंदिरा गांधी | 14 जनवर, 1980 से 31 अक्टूबर, 1984 | 4 साल, 291 दिन | दूसरी बार पीएम पद संभालने वाली पहली महिला |
8. | राजीव गांधी | 31 अक्टूबर, 1984 से 2 दिसंबर, 1989 | 5 साल, 32 दिन | सबसे युवा प्रधानमंत्री (40 वर्ष) |
9. | विश्वनाथ प्रताप सिंह | 2 दिसंबर, 1989 से 10 नवंबर, 1990 | 343 दिन | पहले पीएम जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पास होने से पद छोड़ा था |
10. | चंद्रशेखर | 10 नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 | 223 दिन | |
11. | पी. वी. नरसिम्हा राव | 21 जून, 1991 से 16 मई, 1996 | 4 साल, 330 दिन | दक्षिण भारत से पहले पीएम |
12. | अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई, 1996 से 1 जून, 1996 | 16 दिन | केवल 1 वोट से सरकार गिरी थी |
13. | एच. डी. देवेगौड़ा | 1 जून, 1996 से 21 अप्रैल, 1997 | 324 दिन | |
14. | इंदर कुमार गुजराल | 21 अप्रैल, 1997 से 19 मार्च, 1998 | 332 दिन | |
15. | अटल बिहारी वाजपेयी | 19 मार्च, 1998 से 22 मई, 2004 | 6 साल, 64 दिन | पहले गैर-कांग्रेसी पीएम जिन्होंने पूरा कार्यकाल किया |
16. | मनमोहन सिंह | 22 मई, 2004 से 26 मई 2014 | 10 साल, 2 दिन | पहले सिख प्रधानमंत्री |
17. | नरेंद्र मोदी | 26 मई, 2014 से अब तक | दूसरे गुजराती पीएम, पहले मोरारजी थे। चौथे पीएम हैं जो कि लगातार दूसरा कार्यकाल पूरा करेंगे |