• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Lavishka Edu
  • India GK
    • Indian States
    • Indian Polity
    • Indian Geography
  • Rajasthan GK
  • Banking Awareness
  • Sports GK
  • GENERAL SCIENCE

कर्नाटक का परिचय (Karnataka: An Introduction)

by admin_lavishka May 1, 2022

कर्नाटक (Karnataka) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का छठा सबसे बड़ा राज्य है। कर्नाटक का क्षेत्रफल 191,791 वर्ग किमी (74,050.9 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 5.83 प्रतिशत है। कर्नाटक को पहले स्टेट ऑफ मैसूर (State of Mysore) कहा जाता था। 1973 में इसका नाम कर्नाटक रखा गया।

Table of Contents

  • स्थिति और विस्तार (Location and Extent)
  • महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)
  • कर्नाटक के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Karnataka)

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति (Location): कर्नाटक (Karnataka) भारत के दक्षिण में स्थित है। विश्व का पहला परिवार नियोजन क्लिनिक इसी राज्य में खोला गया था।

विस्तार (Extent): कर्नाटक का विस्तार उत्तर में बेलगाम (Belgaum) से दक्षिण में मंगलौर (Mangalore) तक है। पूर्व से पश्चिम तक इसकी लंबाई 400 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लंबाई 750 किमी है। कर्नाटक में सडकों की लंबाई 215,849 किमी है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • कर्नाटक (Karnataka) की स्‍थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। कर्नाटक को पहले स्टेट ऑफ मैसूर (State of Mysore) कहा जाता था। 1973 में इसका नाम कर्नाटक रखा गया।
  • Karnataka की राजधानी (Capital) बेंगलुरू (Bengaluru) है। बेंगलुरू को भारत की सिलिकॉन वैली (Silicon Valley) भी कहा जाता है।
  • कर्नाटक की आधिकारिक भाषा कन्नड़ (Kannad) है।
  • कर्नाटक में कुल 30 जिले और 28 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से कर्नाटक का सबसे बड़ा जिला – बेलगाम (Belgaum) (13,415 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – बेंगलुरू शहर (Bengaluru) (2,196 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार कर्नाटक की कुल जनसंख्या 61,095,297 और साक्षरता दर 75.36 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से कर्नाटक का सबसे बड़ा जिला बेंगलुरू (96 लाख) एवं सबसे छोटा जिला कोडागु (5.54 लाख) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री (Chief Minister) – के चेंगलाराय रेड्डी (1947-1952)।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – डी देवराज उर्स (7 वर्ष ) ।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – के मंजप्पा (73 दिन )।

कर्नाटक के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Karnataka)

राजकीय पुष्पकमल (Lotus)
राजकीय पक्षीइंडियन रोलर (Indian Roller)
राजकीय पशुहाथी (Elephant)
राजकीय वृक्षचंदन (Chandan)
राजकीय लोक नृत्ययक्षगान (Yakshagana) और गुल्लू कुनिथा
राजकीय गीतजय भारत जननीय तनुजाते, जय हे कर्नाटक माते
State Symbols of Karnataka
Share FacebookTwitterPinterestEmail

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Recent Posts

    Recent Comments

    No comments to show.
    • Facebook
    • Instagram
    • Pinterest
    Lavishka Edu
    • India GK
      • Indian States
      • Indian Polity
      • Indian Geography
    • Rajasthan GK
    • Banking Awareness
    • Sports GK
    • GENERAL SCIENCE