• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Lavishka Edu
  • India GK
    • Indian States
    • Indian Polity
    • Indian Geography
  • Rajasthan GK
  • Banking Awareness
  • Sports GK
  • GENERAL SCIENCE

नागालैंड का परिचय (Nagaland: An Introduction)

by admin_lavishka September 11, 2022

नागालैंड (Nagaland) का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 25वां स्‍थान है। नागालैंड का क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किमी (6,401 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 0.50 प्रतिशत है।

Table of Contents

  • स्थिति और विस्तार (Location and Extent)
  • महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)
  • नागालैंड के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Nagaland)

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति (Location): 26o6′ उत्तरी अक्षांश से 27o4′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 0o8′) तथा 96o0′ पूर्वी देशांतर से 98o0′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 2o0′) में मध्य स्थित हैं। नागालैंड भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है।

विस्तार (Extent): नागालैंड (Nagaland) पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh), दक्षिण में मणिपुर (Manipur), पश्चिम और उत्तर-पश्चिम में असम (Assam) और पूर्व में म्यांमार (बर्मा) देश से घिरा है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • नागालैंड (Nagaland) की स्‍थापना 1 दिसंबर 1963 को हुई थी। यह देश का 16वां राज्‍य बना। नागालैंड को ईस्‍ट का स्‍वीटजरलैंड (Switzerland of East – Nagaland) भी कहा जाता है।
  • Nagaland की राजधानी कोहिमा (Kohima) है।
  • नागालैंड की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी (English) है।
  • नागालैंड में कुल 12 जिले और 1 लोकसभा है। 21 दिसंबर 2017 को नोकलाक (Noklak) 12वां जिला बना।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से नागालैंड का सबसे बड़ा जिला – तुएनसांग (Tuensang) (2135 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – लोंगलेंग (Longleng) (885 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार नागालैंड की कुल जनसंख्या 1,978,502 और साक्षरता दर 79.55 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से नागालैंड का सबसे बड़ा जिला दीमापुर (3.79 लाख) एवं सबसे छोटा जिला लोंगलेंग (50.5 हजार) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – पी. शीलू एओ (1963-1966)।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – एस. सी. जमीर (10 वर्ष )।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – जॉन बोस्को जसोकी (John Bosco Jasokie) (11 दिन)। जॉन बोस्को जसोकी दो बार नागालैंड के सीएम बने, लेकिन पहले कार्यकाल में ये सिर्फ 11 दिन के लिए ही सीएम रहे।

नागालैंड के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Nagaland)

राजकीय पुष्पबुरांश (रोडोडेंड्रॉन) (Buransh)
राजकीय पक्षीब्लाइथ्स ट्रैगोपन (Blyth’s tragopan)
राजकीय पशुमिथुन (गायल)
राजकीय वृक्षएल्डर
State Symbols of Nagaland
Share FacebookTwitterPinterestEmail

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Recent Posts

    Recent Comments

    No comments to show.
    • Facebook
    • Instagram
    • Pinterest
    Lavishka Edu
    • India GK
      • Indian States
      • Indian Polity
      • Indian Geography
    • Rajasthan GK
    • Banking Awareness
    • Sports GK
    • GENERAL SCIENCE