• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Lavishka Edu
  • India GK
    • Indian States
    • Indian Polity
    • Indian Geography
  • Rajasthan GK
  • Banking Awareness
  • Sports GK
  • GENERAL SCIENCE

सिक्किम का परिचय (Sikkim: An Introduction)

by admin_lavishka September 25, 2022

सिक्किम (Sikkim) का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 27वां स्‍थान है। यह भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्‍य है। सिक्किम का क्षेत्रफल 7,096 वर्ग किमी (2,740 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 0.21 प्रतिशत है।

Table of Contents

  • स्थिति और विस्तार (Location and Extent)
  • महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)
  • सिक्किम के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Sikkim)

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति (Location): 27o0′ उत्तरी अक्षांश से 28o07′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 1o07′) तथा 88o0′ पूर्वी देशांतर से 88o55′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 0o55′) में मध्य स्थित हैं। सिक्किम भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है।

विस्तार (Extent): पूर्व से पश्चिम तक इसकी लंबाई 64 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लंबाई 112 किमी है। सिक्किम की सीमा उत्तर और उत्तर पूर्व में चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (Tibet Autonomous Region of China) से, दक्षिण-पूर्व में भूटान (Bhutan) से, दक्षिण में पश्चिम बंगाल (West Bengal) और पश्चिम में नेपाल (Nepal) से लगती है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • सिक्किम (Sikkim) की स्‍थापना 16 मई 1975 को हुई थी। यह देश का 22वां (22nd State of India-Sikkim) राज्‍य बना।
  • Sikkim की राजधानी गंगटोक (Gangtok) है।
  • सिक्किम की आधिकारिक भाषा लेप्‍चा, भूटिया, हिंदी व अंग्रेजी है।
  • सिक्किम में कुल 4 जिले और 1 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सिक्किम का सबसे बड़ा जिला – उत्तरी सिक्किम (North Sikkim) (4,226 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – दक्षिणी सिक्किम (South Sikkim) (750 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार सिक्किम की कुल जनसंख्या 6,10,577 और साक्षरता दर 82.6 प्रतिशत हैं। यह भारत में सबसे कम जनसंख्‍या वाला राज्‍य है।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से सिक्किम का सबसे बड़ा जिला पूर्वी सिक्किम (2.83 लाख) एवं सबसे छोटा जिला उत्तरी सिक्किम (43.70 हजार) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – काजी ल्हेंदुप दोरजी (Kazi Lhendup Dorjee) (1975-1979)। इन्‍होंने 1975 में सिक्किम को भारत में शामिल करने की सिफारिश की थी।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – पवन कुमार चामलिंग (Pawan Kumar Chamling) (25 वर्ष )।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – बी. बी. गुरुंग (14 दिन)।

सिक्किम के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Sikkim)

राजकीय पुष्पडेंड्रोबियम नोबिल (Dendrobium nobile)
राजकीय पक्षीरक्त तीतर (Blood Pheasant)
राजकीय पशुलाल पांडा (Red Panda)
राजकीय वृक्षरोडोडेंड्रोन (Rhododendron)
State Symbols of Sikkim
Share FacebookTwitterPinterestEmail

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Recent Posts

    Recent Comments

    No comments to show.
    • Facebook
    • Instagram
    • Pinterest
    Lavishka Edu
    • India GK
      • Indian States
      • Indian Polity
      • Indian Geography
    • Rajasthan GK
    • Banking Awareness
    • Sports GK
    • GENERAL SCIENCE