• Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Lavishka Edu
  • India GK
    • Indian States
    • Indian Polity
    • Indian Geography
  • Rajasthan GK
  • Banking Awareness
  • Sports GK
  • GENERAL SCIENCE

भारत में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Sites in India)

by admin_lavishka January 15, 2023
  • यूनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे स्‍थल (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित किए जाते हैं। यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्‍को के तत्वाधान में करती है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  • जुलाई 2019 तक UNESCO की विश्व विरासत स्थलों की ऑफिसियल साईट के अनुसार विश्व में कुल 1121 विश्व विरासत स्थल हैं, जिन्हें तीन वर्गों में बांटा गया है। जिनमें 869 ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक और 39 मिश्रित स्थल हैं।

यूनेस्‍को (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization-UNESCO) क्‍या है?

  • यूनेस्‍को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) का एक घटक निकाय है। इसके 195 सदस्य देश हैं और सात सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं।
  • इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।
  • यूनेस्‍को का गठन 16 नवंबर 1945 को हुआ था। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।

भारत में यूनेस्‍को विश्‍व विरासत स्‍थल (World Heritage Sites in India)

  • जुलाई 2019 में जयपुर के शामिल होने के साथ यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भारत में विरासत स्थलों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इसमें 30 सांस्कृतिक संपत्ति, 7 प्राकृतिक संपत्ति और 1 मिश्रित स्थल है।
  • यूनेस्को द्वारा भारत में सर्वप्रथम 1983 में अजंता और एलोरा की गुफाएं एवं आगरा के किले को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया था।
 धरोहर का नाम विरासत का प्रकारराज्‍यअधिसूचना का वर्ष
1.आगरा का किलासांस्कृतिकउत्तर प्रदेश1983
2.अजंता की गुफाएंसांस्कृतिकमहाराष्ट्र1983
3.एलोरा की गुफाएंसांस्कृतिकमहाराष्ट्र1983
4.ताजमहलसांस्कृतिकउत्तर प्रदेश1983
5.महाबलीपुरम के स्मारकों का समूहसांस्कृतिकतमिलनाडु1984
6.सूर्य मंदिर कोणार्कसांस्कृतिकओडिशा 1984
7.मानस वन्यजीव अभयारण्यप्राकृतिकअसम1985
8.काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यानप्राकृतिकअसम1985
9.केवलादेव राष्ट्रीय उद्यानप्राकृतिकराजस्थान1985
10.गोवा के चर्च और आश्रमसांस्कृतिकगोवा1986
11.फतेहपुर सिकरीसांस्कृतिकउत्तर प्रदेश1986
12.हंपी में स्मारकों का समूहसांस्कृतिककर्नाटक1986
13.खजुराहो के स्मारकों का समूहसांस्कृतिकमध्यप्रदेश1986
14.एलिफेंटा की गुफाएंसांस्कृतिकमहाराष्ट्र1987
15.ग्रेट लिविंग चोल मंदिरसांस्कृतिकतमिलनाडु1987
16.पत्तदकल के स्मारकों का समूहसांस्कृतिककर्नाटक 1987
17.सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यानप्राकृतिकपश्चिम बंगाल1987
18.नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यानप्राकृतिकउत्तराखंड1988
19.सांची का बौद्ध स्तूपसांस्कृतिकमध्य प्रदेश1989
20.हुमायूं का मकबरासांस्कृतिकदिल्ली1993
21.कुतुब मीनारसांस्कृतिकदिल्ली1993
22.भारत के पर्वतीय रेलवे (दार्जीलिंग हिमालय रेलवे, नीलगिरी पर्वतीय रेलवे एवं कालका-शिमला रेलवे शामिल हैं)सांस्कृतिकहिमाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु1999
23.बोध गया का महाबोधी मंदिरसांस्कृतिकबिहार2002
24.भीमबेटका पाषाण आश्रय (गुफाएं)सांस्कृतिकमध्य प्रदेश2003
25.चंपानेर– पावागढ़ पुरातत्व उद्यानसांस्कृतिकगुजरात2004
26.छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) सांस्कृतिकमहाराष्ट्र2004
27.लाल किलासांस्कृतिकदिल्ली2007
28.जंतर-मंतर, जयपुरसांस्कृतिकराजस्थान2010
29.पश्चिमी घाटप्राकृतिकमहाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल2012
30.राजस्थान के पहाड़ी किले (चितौड़गढ़ किला, कुंभलगढ किला, रणथंभौर किला, जैसलमेर किला, आमेर किला, गागरोन किला)सांस्कृतिकराजस्थान2013
31.रानी की वाव (रानी की बावड़ी)सांस्कृतिकगुजरात2014
32.ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यानप्राकृतिकहिमाचल प्रदेश2014
33.नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय)सांस्कृतिकबिहार2016
34.कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यानमिश्रितसिक्किम2016
35.कैपिटल कॉम्प्लेक्स-ली कार्बूजिए के वास्तुकला के कामसांस्कृतिकचंडीगढ़2016
36.अहमदाबादसांस्कृतिकगुजरात2017
37.विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एनसेंबलसांस्कृतिकमहाराष्ट्र2018
38.जयपुर की चारदीवारीसांस्कृतिकराजस्थान2019
39.काकतिया रुद्रेश्वर (रामप्पा मंदिर)सांस्कृतिकतेलंगाना2021
40.धोलावीरासांस्कृतिकगुजरात2021
List of World Heritage Sites in India
Share FacebookTwitterPinterestEmail

Leave a Comment Cancel Reply

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Recent Posts

    Recent Comments

    No comments to show.
    • Facebook
    • Instagram
    • Pinterest
    Lavishka Edu
    • India GK
      • Indian States
      • Indian Polity
      • Indian Geography
    • Rajasthan GK
    • Banking Awareness
    • Sports GK
    • GENERAL SCIENCE