असम का परिचय (Assam: An Introduction)

null null

July 10th, 2022

2 min read

Assam An Introduction

असम (Assam) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 16वां सबसे बड़ा राज्य है। असम का क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किमी (30,285 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 2.38 प्रतिशत है।

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति (Location): 24o8′ उत्तरी अक्षांश से 28o2′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 3o4′) तथा 89o42′ पूर्वी देशांतर से 96o0′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 6o58′) में मध्य स्थित हैं। असम भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है।

विस्तार (Extent): असम (Assam) की सीमा उत्तर में भूटान (Bhutan) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh); पूर्व में नागालैंड (Nagaland) और मणिपुर (Manipur); दक्षिण में मेघालय (Meghalaya), त्रिपुरा (Tripura), मिजोरम (Mizoram) और बांग्लादेश (Bangladesh) और पश्चिम में पश्चिम बंगाल (West Bengal) से लगती है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • असम (Assam) की स्‍थापना 15 अगस्त, 1947 को हुई थी। असम दुनियाभर में चाय की खेती के लिए जाना जाता है। इसे सात बहनों के रहस्य का प्रवेशद्वार भी कहा जाता है। भारत का पहला तेल भंडार असम राज्य के डिगबोई में स्थित है।
  • Assam की राजधानी दिसपुर (Dispur) है।
  • असम की आधिकारिक भाषा असमी (Assamese) है।
  • असम में कुल 33 जिले और 14 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से असम का सबसे बड़ा जिला – कार्बी आंगलोंग (Karbi Anglong) (10,434 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – साउथ सलमारा (South Salmara) (568 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार असम की कुल जनसंख्या 31,205,576 और साक्षरता दर 72.19 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से असम का सबसे बड़ा जिला नगांव (28.26 लाख) एवं सबसे छोटा जिला दिमा हसाओ (2.14 लाख) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – गोपीनाथ बोरदोलोई (1946-1950)।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) (16 वर्ष ) ।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – भूमिधर बर्मन (23 दिन )।

असम के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Assam)

राजकीय पुष्पद्रौपदी माला (Foxtail Orchid)
राजकीय पक्षीसफेद पंखों वाला काठ बतख (White-winged Duck)
राजकीय पशुएक सींग वाला गेंड़ा (Indian Rhinoceros)
राजकीय वृक्षहोलांग (Hollang)
राजकीय लोक नृत्यबिहू (Bihu)
राजकीय गीतओ मोर आपनोर देश
State Symbols of Assam