बिहार का परिचय (Bihar: An Introduction)

null null

June 12th, 2022

2 min read

Bihar An Introduction

बिहार (Bihar) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का 12वां सबसे बड़ा राज्य है। बिहार का क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी (38,301 वर्ग मील) हैं, जो भारत का 2.86 प्रतिशत है।

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति (Location): 24o20′ उत्तरी अक्षांश से 27o3′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 3o1′) तथा 83o19′ पूर्वी देशांतर से 88o7′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 5o51′) में मध्य स्थित हैं। बिहार भारत के पूर्व में स्थित है।

विस्तार (Extent): पूर्व से पश्चिम तक इसकी लंबाई 483 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लंबाई 345 किमी है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • बिहार (Bihar) की स्‍थापना 22 मार्च 1912 को हुई थी। 1912 में बंगाल के विभाजन के फलस्वरूप बिहार राज्य का नाम अस्तित्व में आया। 15 नवम्बर 2000 को दक्षिण बिहार को अलग करके नया राज्य झारखंड (Jharkhand) बनाया गया। बिहार का ऐतिहासिक नाम मगध (Magadh) है।
  • Bihar की राजधानी पटना (Patna) है। यह प्रदेश का सबसे चौथा बड़ा शहर है। पटना का ऐतिहासिक नाम पाटीलीपुत्र (Patliputra) है।
  • बिहार की आधिकारिक भाषा हिंदी (Hindi) है।
  • बिहार में कुल 38 जिले और 39 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा जिला – पश्चिम चंपारण (West Champaran) (5,228 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – शिवहर (Sheohar) (442.99 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 104,099,452 और साक्षरता दर 61.80 प्रतिशत हैं। बिहार जनसंख्‍या की दृष्टि से देश में तीसरे स्‍थान पर है।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से बिहार का सबसे बड़ा जिला पटना (58.38 लाख) एवं सबसे छोटा जिला शेखपुरा (6.36 लाख) है।
  • राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री – कृष्ण सिंह (Krishna Singh)(1946-1961)।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – कृष्ण सिंह (14 वर्ष ) ।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – सतीश प्रसाद सिंह (5 दिन )।

बिहार के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Bihar)

राजकीय पुष्पगेंदा (Marigold)
राजकीय पक्षीगोरैया (Old World sparrows)
राजकीय पशुबैल (Ox)
राजकीय वृक्षपीपल (Peepal)
राजकीय खेलकबड्डी (Kabaddi)
राजकीय गीतमेरे भारत के कंठहार तुझको शत-शत वंदन बिहार
State Symbols of Bihar

बिहार के 9 प्रमंडल [संभाग] (9 Division of Bihar)

  • सारण (Saran): सारण, गोपालगंज, सीवान
  • भागलपुर (Bhagalpur): भागलपुर, बांंका
  • मुंगेर (Munger): मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई
  • तिरहुत (Tirhut): मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढी, वैशाली (हाजीपुर)
  • दरभंगा (Darbhanga): दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर
  • पटना (Patna): पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमुर, रोहतास, नालंदा
  • कोसी (Kosi): सहरसा, मधेपुरा, सुपौल
  • मगध (Magadh): गया, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा
  • पूर्णिया (Purnia): पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज