राजस्थान के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम (Famous Person and their surname)
February 12th, 2023
•
4 min read

राजस्थान के कई महापुरुष उनके द्वारा किए गए कार्यों के कारण एक उपनाम से जाने गए। इस पोस्ट में राजस्थान के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम (Famous Person and their surname) दिए गए है। राजस्थान के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम (Famous Person and their surname) राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) और आरआरएमएसएसबी (RSMSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राजस्थान के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम (Famous Person and their surname) Rajasthan General Knowledge (Rajasthan GK) का एक ऐसा टॉपिक है जिससे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे REET, CTET, PTET, RAS, 1st Grade Teacher, 2nd Grade Teacher, Patwar, Rajasthan SI आदि में प्रश्न पूछे जाते हैं।
- राजस्थान का अबुल फजल – मुहणोत नैणसी
- राजस्थान केसरी – केसरी सिंह बाहरठ
- भारतीय इतिहास साहित्य के पुरोधा – गौरीशंकर हीराचंद ओझा
- मारवाड़ का प्रताप – राव चंद्रसेन
- गांधीजी के पांचवें पुत्र – जमुनालाल बजाज
- राजस्थान की मरू कोकिला – गवरी बाई
- बांगड़ के गांधी – भोगीलाल पंड्या
- मेवाड़ के गांधी – माणिक्य लाल वर्मा
- शेखावाटी के गांधी – बद्रीनारायण सोढानी
- चिड़ावा (झुंझुनू) के गांधी – मास्टर प्यारेलाल गुप्ता
- राजस्थान के गांधी – गोकुलभाई भट्ट
- राजस्थान की राधा – मीरा बाई
- हल्दीघाटी का शेर – महाराणा प्रताप
- लोक कलाओं के कमल पुष्प – देवीलाल सामर
- दा साहब – हरीभाऊ उपाध्याय
- लक्कड़ और कक्कड़ – जय नारायण व्यास
- धुन के धनी – जय नारायण व्यास
- राजस्थान के लोक नायक – जय नारायण व्यास
- पोलो विश्व विजेता – कर्नल किशन सिंह
- राजस्थान के अर्जुन – लिंबाराम
- राजस्थान की मांड मल्लिका – श्रीमती गवरी देवी
- कलयुग का कर्ण – राव लूणकरण (बीकानेर शासक)
- राजपूताने का कर्ण – रायसिंह
- राजस्थान का कबीर – दादू दयाल
- राजस्थान के संगीत सम्राट – आलड़िया खान
- भारत की मोनालिसा – बनी ठनी चित्रकारी (किशनगढ़)
- बागड़ की मीरा – गवरी बाई
- अक्कड़ और पियक्कड़ – कवि सूर्यमल मिश्रण
- शेर ए भरतपुर – गोकुल वर्मा
- राजस्थान का नृसिंह – कवि दुर्लभ जी
- सुल्तान तारेकिन (सन्यासियों के सुल्तान) – हमीदुद्दीन नागोरी
- सेवा, चिंतन तथा राजनीति के त्रिवेणी – श्री हरीभाऊ उपाध्याय
- दादी जी – रानी सती (झुंझुनू)
- शेखावटी का शेर ए दिल – ओलंपिक राधेश्याम
- राजस्थान का बॉलीबॉल टाइगर – सुरेश मिश्रा
- राजस्थान के चितरंजन दास – मुकुल बिहारी लाल भार्गव
- राजस्थान का लौह पुरुष – दामोदर लाल व्यास
- कलयुग के वाल्मीकि – हरिदास निरंजनी
- डिंगल भाषा का हैरोस/डिंगल का हैरॉस – पृथ्वीराज राठौड़ (तैस्सी टोरी ने कहा)
- शेर-ए-राजस्थान – जयनारायण व्यास
- हिंदू पथ (हिंदूआ सूरज) – महाराणा सांगा
- जंगलधर बादशाह – करण सिंह (बीकानेर)
- बागड़ की धनी – नरहड़ के पीर (झुंझुनूं)
- वीर रसावतार – सूर्यमल मिश्रण
- आधुनिक राजस्थान के निर्माता – मोहनलाल सुखाड़िया
- जादू का विश्व सम्राट – सम्राट शंकर जादूगर
- खड़ताल का जादूगर -सदीक खान
- प्रयोग धर्मी चित्रकार – सुधीर वर्मा
- राजस्थान का नेहरू – पंडित जुगल किशोर चतुर्वेदी
- भपंग के जादूगर – जहूर खान मेवाती
- भैंसों का चितेरा – परमानंद चोयल
- भीलो का चितेरा – गोवर्धन लाल बाबा
- राजस्थान की लता मंगेशकर – सीमा मिश्रा
- जैन चित्रकला के जादूगर – कैलाश चंद्र शर्मा
- माच ख्याल के पितामह – बगसुलाल खमेसरा
- पखावज के जादूगर – पंडित पुरुषोत्तम दास
- राजस्थान की हेमा मालिनी – नीलू
- नगाड़े का जादूगर – रामकिशन सोलंकी
- मुंडस या मन स्थितियों के चित्रकार – विद्यासागर उपाध्याय
- गीगला का बापू – गणपत लाल डांगी
- राजस्थान की जलपरी – रीमा दत्ता
- माउंट एवरेस्ट ऑफ म्यूजिक – संगीत सम्राट आलडिया खान
- मारवाड़ राज्य का कानून निर्माता – मुंशी देवी प्रसाद
- तनावपूर्ण चित्रों के जादूगर – अब्दुल करीम
- घोड़े वाले बाबा – कर्नल जेम्स टॉड
- जाटों का प्लेटो (अफलातून) – महाराजा सूरजमल
- रुलाने वाले फकीर – मानतोल खान
- राजस्थान जुबान की मशाल – डॉक्टर सीताराम लालच
- मारवाड़ का भागीरथ – महाराजा गजसिंह द्वितीय
- आधुनिक भारत का भागीरथ – महाराजा गंगासिंह
- राजस्थान के शेक्सपियर – विजयदान देथा
- राजस्थान का नगीना – डॉ नगेंद्र सिंह
- मेवाड़ के भीष्म पितामह – राव चुंडा
- राजस्थान का भारतेंदु – शिवचंद्र भरतिया
- राजस्थान का पाथल/हल्दीघाटी का शेर/मेवाड़ केसरी/मेवाड़ का कीका/हिन्दू राजा सूरज – महाराणा प्रताप
- राजस्थान का पीथल– कुंवर पृथ्वीराज राठौड़
- राजस्थान का भूला बिसरा राजा – राव चंद्रसेन
- नौटंकी के सिरमौर – मास्टर गिरिराज
- आदि वराह – मिहिर भोज
- पत्थरों का चितेरा – अर्जुन प्रजापति
- क्रिकेट का चलता फिरता विश्वकोश – राज सिंह
- नीड़ का चितेरा – सौभागमल गहलोत
- पेड़ वाले बाबा – काकपुरी
- मेवाड़ का उद्धारक – राणा हमीर
- वाटर मैन – राजेंद्र सिंह
- मारवाड़ की नूरजहां – गुलाब राय
- चंदन के चितेरा – पवन जांगिड़
- भारत का अजय शासक – राणा कुंभा
- विद्वानों का जन्मदाता – अनूप सिंह
- मारवाड़ का शाहजहां/आधुनिक मारवाड़ का पिता – महाराज उम्मेदसिंह
- राजस्थान का जनरल डायर – छज्जूसिंह
- राजस्थान के टाइगर पुरुष/टाइगर मैन – कैलाश सांखला
- राजस्थान के रेल बाबा/रेलवे मैंन – किशन लाल सोनी
- सिपाही का अंश – राणा सांगा
- जहांगीर का नमूना – विजय सिंह
- राठौड़ों का युलिसीज – दुर्गादास राठौड़
- राजस्थान का कैमल पुरुष/कैमल मैन – अशोक टांक
- पत्रकारिता के भीष्म पितामह – पंडित झाबरमल शर्मा
- आदिवासियों की बाई जी – मंजू राजपाल
- राजस्थान का आदिवासियों का मसीहा/बाबजी – मोतीलाल तेजावत
- हरी दूब पर उजली गेंद का जादूगर – लक्ष्मण सिंह
- मारवाड़ की पन्नाधाय – गोराधाय
- राजस्थान का शिक्षा संत – स्वामी केशवानंद
- राजस्थान के इतिहास लेखन का पितामह – कर्नल जेम्स टॉड
- मारवाड़ का चाणक्य – भाटी गोयंददास
- राजस्थान का चाणक्य – हरिदेव जोशी
- गरीब नवाज – ख्वाजा मोइनुद्धीन चिश्ती