गुजरात का परिचय (Gujarat: An Introduction)

null null

April 24th, 2022

2 min read

Gujarat  An Introduction

गुजरात (Gujarat) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का पांचवां सबसे बड़ा राज्य है। गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किमी (75,685.3 वर्ग मील) है, जो भारत का 5.96 प्रतिशत है।

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थिति (Location): 20o01′ उत्तरी अक्षांश से 24o07′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 4o06′) तथा 68o04′ पूर्वी देशांतर से 74o04′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 6o0′) में मध्य स्थित हैं। गुजरात भारत के पश्चिम में स्थित है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • गुजरात (Gujarat) की स्‍थापना 1 मई, 1960 को हुई थी। ब्रिटिश काल में यह बम्बई प्रेसीडेंसी का अंग था जिसे 1960 में दो राज्यों गुजरात व महाराष्ट्र (Maharashtra) में विभाजित कर दिया गया।
  • Gujarat की राजधानी गांधीनगर (Gandhinagar) है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है।
  • गुजरात की आधिकारिक भाषा गुजराती (Gujarati) व हिंदी (Hindi) है।
  • गुजरात में कुल 33 जिले और 26 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से गुजरात का सबसे बड़ा जिला – कच्‍छ (Kutch) (45,674 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – डांग (Dang) (1764 वर्ग किमी.) है। कच्‍छ भारत का भी सबसे बड़ा जिला है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार गुजरात की कुल जनसंख्या 60,439,692 और साक्षरता दर 76.64 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से गुजरात का सबसे बड़ा जिला अहमदाबाद (72.14 लाख) एवं सबसे छोटा जिला वलसाड (1.7 लाख) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – डॉ. जीवराज नारायण मेहता (1960-1962)।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – नरेंद्र मोदी (13 वर्ष ) ।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – दिलीप पारिख (128 दिन )।

गुजरात के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Gujarat)

राजकीय पुष्पमैरीगोल्ड (Marigold)
राजकीय पक्षीग्रेटर फ्लेमिंगो (Greater Flamingo)
राजकीय पशुएशियाई सिंह (बब्बर शेर)
राजकीय वृक्षआम (Mango)
राजकीय लोक नृत्यगरबा (Garba)
राजकीय गीतजय जय गरवी गुजरात
State Symbols of Gujarat