हरियाणा का परिचय (Haryana: An Introduction)

null null

August 7th, 2022

2 min read

Haryana An Introduction

हरियाणा (Haryana) का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 20वां स्‍थान है। हरियाणा का क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किमी (17,122 वर्ग मील) हैं, जो भारत का 1.34 प्रतिशत है।

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति: 27o39′ उत्तरी अक्षांश से 30o35′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 2o96′) तथा 74o28′ पूर्वी देशांतर से 77o36′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 3o08′) में मध्य स्थित हैं। हरियाणा (Haryana) भारत के उत्तर में स्थित है।

विस्तार (Extent): हरियाणा उत्तर-पश्चिम में पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ से; उत्तर और उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) से; पूर्व में उत्तर प्रदेश और दिल्ली (Delhi) से; दक्षिण और दक्षिण पश्चिम राजस्थान (Rajasthan) से घिरा है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • हरियाणा (Haryana) की स्‍थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी।
  • Haryana की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) है। चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो दो भारतीय राज्यों-पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है।
  • हरियाणा की आधिकारिक भाषा हिंदी (Hindi) है।
  • हरियाणा में कुल 22 जिले और 10 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला – सिरसा (Sirsa) (4277 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – फरीदाबाद (Faridabad) (741 वर्ग किमी.) है। पहले भिवानी जिला सबसे बड़ा था, लेकिन 1 दिसंबर 2016 को भिवानी से अलग कर चरखी दादरी जिला बनाया गया।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा की कुल जनसंख्या 25,351,462 और साक्षरता दर 75.55 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद (18.10 लाख) एवं सबसे छोटा जिला पंचकुला (5.61 लाख) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – भगवत दयाल शर्मा (1966-1967)।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – भूपिंदर सिंह हुड्डा (9 वर्ष ) ।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) (6 दिन )। ये चार बार मुख्‍यमंत्री बने। दूसरे कार्यकाल में ये मात्र 6 दिन के लिए सीएम रहे।

हरियाणा के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Haryana)

राजकीय पुष्पकमल (Lotus)
राजकीय पक्षीकाला तीतर (Black Francolin)
राजकीय पशुकाला हिरण (Black Deer)
राजकीय वृक्षपीपल (Pipple)
राजकीय खेलकुश्ती (Kushti)
State Symbols of Haryana