भारत एक परिचय (India: An Introduction)

null null

March 20th, 2022

3 min read

भारत के दो आधिकारिक नाम हैं- हिन्दी में भारत और अंग्रेज़ी में इंडिया (India)। इंडिया नाम की उत्पत्ति सिन्धु नदी के अंग्रेजी नाम ‘इंडस’ से हुई है।

भारत की स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थिति (Location): यह उत्तरी गोलार्ध में 8o4′ उत्तरी अक्षांश से 37o6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68o7′ पूर्वी देशांतर से 97o25′ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित हैं। संपूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्‍तार 6o4′ उत्तरी अक्षांश से 37o6′ उत्तरी अक्षांश के मध्‍य है। यह एशिया के दक्षिण में स्थित है। कर्क रेखा 23o30′ उत्तर में भारत को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है।

विस्तार (Extent): भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्‍तार 2,933 किमी तथा उत्तर से दक्षिण में विस्‍तार 3,214 किमी तक है। भारत की स्‍थल सीमा की लंबाई 15,200 किमी है। इसके तटीय भाग की लंबाई 7516.5 किमी है, लेकिन मुख्य भूमि के तटीय भाग की लंबाई 6,100 किमी है। भारत में सड़क मार्ग की कुल लंबाई 18 लाख 43 हजार 420 किमी है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्‍व का सातवां सबसे बड़ा देश है। भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किमी (1,269,345 वर्ग मील) हैं, जो विश्‍व का 2.42 प्रतिशत है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्‍य – राजस्‍थान (3,42,239 वर्ग किमी), केंद्रशासित प्रदेश – लद्दाख (59,146 वर्ग किमी) और सबसे छोटा राज्‍य – गोवा (3,702 वर्ग किमी.), केंद्र शासित प्रदेश – लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी) है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्‍य उत्तरप्रदेश (19.98 करोड़) एवं सबसे छोटा राज्‍य सिक्किम (6.10 लाख) है।
  • भारत का सबसे बड़ा पठारी राज्य मध्यप्रदेश है। देश में सबसे अधिक जंगल (वन) मध्‍यप्रदेश में ही है।
  • भारत का सबसे बड़ा मरुस्थलीय राज्य राजस्थान (Rajasthan) है।
  • भारत की राष्‍ट्रीय राजधानी (National Capital) नई दिल्‍ली (New Delhi) और आर्थिक राजधानी (Economical Capital) मुंबई (Mumbai) है।
  • भारत में 28 राज्‍य और 9 केंद्रशासित प्रदेश है।
  • भारत की अधिकारिक भाषा हिंदी (Hindi) है।
  • भारत 15 अगस्‍त 1947 को आजाद हुआ।
  • भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। 26 नवंबर भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया, जबकि 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (First Prime Minister) जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) (15 अगस्‍त, 1947 – 27 मई, 1964) थे।
  • भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (24 जनवरी 1966 – 24 मार्च 1977) थीं।
  • सर्वाधिक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड – जवाहर लाल नेहरू (16 वर्ष 286 दिन ) ।
  • सबसे कम अवधि तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता – गुलजारी लाल नंदा (13 दिन )। इन्‍हें जवाहर लाल नेहरू की मृत्‍यु के बाद कार्यकारी प्रधानमंत्री बनाया गया था।
  • सबसे वृद्ध (81 वर्ष) प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई (24 मार्च 1977 – 28 जुलाई 1979) थे। ये पहले प्रधानमंत्री थे जिन्‍होंने प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दिया।
  • सबसे युवा (40 वर्ष) प्रधानमंत्री राजीव गांधी (31 अक्टूबर, 1984 – 2 दिसंबर 1989) थे।
  • भारत के प्रथम राष्‍ट्रपति (First President) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (Dr. Rajendra Prasad) (26 जनवरी 1950 – 13 मई 1962) थे।

भारत के राष्‍ट्रीय प्रतीक (National Symbols of India)

राष्ट्रीय ध्वज (National Flag)तिरंगा (Tiranga)
राष्ट्रीय चिह्न (National Symbol)अशोक स्‍तंभ (Ashok Stambh)
राष्ट्रीय गानजन गण मन (Jana Gana Mana)
सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारभारत रत्न (Bharat Ratna)
राष्ट्रगीतवंदे मातरम् (Vande MataramI)
राष्ट्रीय पशुबाघ (Lion)
राष्ट्रीय फूलकमल (Lotus)
राष्ट्रीय फलआम (Mango)
राष्ट्रीय पक्षीमोर (Peacock)
राष्ट्रीय खेलहॉकी (Hockey)
राष्ट्रीय जलचरडॉलफिन (Dolphin)
राष्ट्रीय वृक्षवट वृक्ष या बरगद का पेड़ (Banyan Tree)
राष्ट्रीय मुद्रारुपया (Repee)
राष्ट्रीय नदीगंगा (Ganga)
राष्ट्रीय पितामहात्मा गांधी (Mahatma Gandhi)
राष्ट्रीय दिवसस्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती और गणतंत्र दिवस
राष्ट्रीय लिपि या आधिकारिक लिपिदेवनागरी (Devnagari)
राष्ट्रीय कैलेंडरसाका कैलेंडर (Saka Calendar)
National Symbols of India