झारखंड का परिचय (Jharkhand: An Introduction)

null null

July 3rd, 2022

2 min read

Jharkhand An Introduction

झारखंड (Jharkhand) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का 15वां सबसे बड़ा राज्य है। झारखंड का क्षेत्रफल 79,714 वर्ग किमी (30,778 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 2.42 प्रतिशत है।

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति (Location): 21o58′ उत्तरी अक्षांश से 25o18′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 3o6′) तथा 83o22′ पूर्वी देशांतर से 87o57′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 4o35′) में मध्य स्थित झारखंड भारत पूर्व में स्थित है।

विस्तार (Extent): झारखंड (Jharkhand) की सीमा पूर्व में पश्चिम बंगाल (West Bengal), पश्चिम में छत्तीसगढ़ (Chattisgarh), उत्तर-पश्चिम में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तर में बिहार (Bihar) और दक्षिण में ओडिशा (Odisha) के साथ लगती है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • झारखंड (Jharkhand) की स्‍थापना 15 नवंबर 2000 को हुई थी। बिहार (Bihar) के दक्षिणी हिस्से को विभाजित कर झारखंड प्रदेश का सृजन किया गया एवं झारखंड भारत का 28वां (28th State of India- Jharkhand) राज्य बना।
  • Jharkhand की राजधानी रांची (Ranchi) है।
  • झारखंड की आधिकारिक भाषा हिंदी (Hindi) है।
  • झारखंड में कुल 24 जिले और 14 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से झारखंड का सबसे बड़ा जिला – वेस्‍ट सिंहभूम (West Singhbhum) (10,863 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – रामगढ़ (Ramgadh) (1,360.08 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड की कुल जनसंख्या 32,988,134 और साक्षरता दर 66.41 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से झारखंड का सबसे बड़ा जिला रांची (29.14 लाख) एवं सबसे छोटा जिला लोहरदगा (4.62 लाख) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi)) (2000-2003)।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – शिबु सोरेन (Shibu Soren) (10 दिन )।

झारखंड के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Jharkhand)

राजकीय पुष्पपलाश (Butea monosperma-ब्यूटी मोनोस्पर्मा)
राजकीय पक्षीकोयल (Cuckoos)
राजकीय पशुहाथी (Elephant)
राजकीय वृक्षसाल (Sal)
State Symbols of Jharkhand