केरल का परिचय (Kerala: An Introduction)
August 14th, 2022
•
2 min read

केरल (Kerala) का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 21वां स्थान है। केरल का क्षेत्रफल 38,863 वर्ग किमी (15,005 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 1.18 प्रतिशत है।
स्थिति और विस्तार (Location and Extent)
स्थिति (Location): 8o18′ उत्तरी अक्षांश से 12o48′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 4o3′) तथा 74o52′ पूर्वी देशांतर से 77o22′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 2o7′) में मध्य स्थित हैं। केरल भारत के दक्षिण में स्थित है।
विस्तार (Extent): केरल उत्तर में कर्नाटक (Karnataka) और पूर्व में तमिलनाडु (Tamil Nadu) और दक्षिण और पश्चिम में अरब सागर (Arabian Sea) से घिरा है। यह उत्तर-पश्चिमी तट पर पुडुचेरी (Puducherry) के एक खंड माहे (Mahe) को भी घेरता है।
महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)
- केरल (Kerala) की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी।
- Kerala की राजधानी तिरुअनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) है। तिरुअनंतपुरम (Thiruvananthapuram) राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है।
- केरल की आधिकारिक भाषा मलयालम (Malayalam) और अंग्रेजी (English) है।
- केरल (Kerala) में कुल 14 जिले और 20 लोकसभा है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से केरल का सबसे बड़ा जिला – पलक्कड़ (Palakkad) (4,478 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – आलप्पुझा (Alappuzha) (1414 वर्ग किमी.) है।
- 2011 की जनगणना के अनुसार केरल की कुल जनसंख्या 33,387,677 और साक्षरता दर 94.00 प्रतिशत हैं।
- जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से केरल का सबसे बड़ा जिला मलप्पुरम (41.10 लाख) एवं सबसे छोटा जिला वायनाड (8.16 लाख) है।
- राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – ईलमकुलम मनक्कल शंकरन नंबूदिरीपाद (1957-1959)।
- सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – के. करुणाकरन (K. Karunakaran) (30 दिन )। के. करुणाकरन चार बार केरल के सीएम बने, लेकिन पहले कार्यकाल में ये सिर्फ 30 दिन के लिए ही सीएम रहे।
केरल के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Kerala)
राजकीय पुष्प | अमलतास (कनिकोन्ना, केसिया फिस्टुला) (Golden Shower Tree-Cassia fistula) |
राजकीय पक्षी | हॉर्नबिल (Hornbill) |
राजकीय पशु | हाथी (Elephant) |
राजकीय वृक्ष | नारियल का पेड़ (Cocos Nucifera) |