महाराष्ट्र का परिचय (Maharashtra: An Introduction)
April 10th, 2022
•
2 min read

महाराष्ट्र (Maharashtra) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। महाराष्ट्र का क्षेत्रफल 3,07,713 वर्ग किमी (1,18,809 वर्ग मील) हैं, जो भारत का 9.36 प्रतिशत है।
स्थिति और विस्तार (Location and Extent)
स्थिति: 15o44′ उत्तरी अक्षांश से 22o6′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 7o16′) तथा 72o66′ पूर्वी देशांतर से 80o54′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 7o88′) में मध्य स्थित हैं। महाराष्ट्र भारत के पश्चिम में स्थित है।
विस्तार: पूर्व से पश्चिम तक इसकी लम्बाई 800 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लम्बाई 750 किमी है। इसके पश्चिम में अरब सागर है।
महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)
- महाराष्ट्र की स्थापना 1 मई 1960 को हुई थी।
- Maharashtra की राजधानी मुंबई (Mumbai) है। मुंबई देश का सबसे बड़ा शहर है। यह देश की आर्थिक राजधानी (Financial Capital of India) भी है। मुंबई को फिल्मनगरी और हिंदी फिल्म जगत का शिखर कहा जाता है। 16 अप्रैल 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच भारत की पहली रेल पटरी शुरू हुई थी।
- महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा (Official Language) मराठी (Marathi) है।
- महाराष्ट्र में कुल 36 जिले और 48 लोकसभा है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला – अहमदनगर (17,413 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – मुंबई शहर (157 वर्ग किमी.) है।
- 2011 की जनगणना के अनुसार महाराष्ट्र की कुल जनसंख्या 112,374,333 और साक्षरता दर 82.34 प्रतिशत हैं।
- जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला ठाणे (1.11 करोड़) एवं सबसे छोटा जिला सिंधुदुर्ग (8.5 लाख) है।
- राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – यशवंतराव चवण (1960-1962)।
- सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – वसंतराव नाईक (11 वर्ष ) ।
- सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – पीके सावंत (9 दिन )।
महाराष्ट्र के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Maharashtra)
राजकीय पुष्प | जरुल (Jarul) |
राजकीय पक्षी | हरा कबूतर (Green Pigeon) |
राजकीय पशु | भारतीय विशाल गिलहरी (Indian Giant Squirrel) |
राजकीय वृक्ष | आम (Mango) |
राजकीय खेल | कबड्डी (Kabaddi) |
राजकीय लोक नृत्य | तमाशा (Tamasha), लावनी (Lavani) |
राजकीय गीत | जय जय महाराष्ट्र माझा, गर्जा महाराष्ट्र माझा |
महाराष्ट्र के 6 संभाग (6 Division of Maharashtra)
- अमरावती संभाग (Amaravati Division): अकोला, अमरावती, बुलदाना, यवतमाल, वाशिम
- औरंगाबाद संभाग (Aurangabad Division): औरंगाबाद, बीड़, जलना, ओसमानाबाद, लातुर, नांदेड, परभानी, हिंगोली
- कोकण संभाग (Konkan Division): मुंबई, मुंबई सबर्बन, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग
- नागपुर संभाग (Nagpur Division): भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, गोंडिया, नागपुर, वर्धा
- नाशिक संभाग (Nashik Division): अहमदनगर, धुले, जलगांव, नंदुरबार, नाशिक
- पुणे संभाग (Pune Division): कोल्हापुर, पुणे, सांगली, सतारा, सोलापुर