मेघालय का परिचय (Meghalaya: An Introduction)

null null

August 21st, 2022

2 min read

Meghalaya An Introduction

मेघालय (Meghalaya) का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 22वां स्‍थान है। मेघालय का क्षेत्रफल 22,429 वर्ग किमी (8,772.2 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 0.68 प्रतिशत है।

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति (Location): 20o1′ उत्तरी अक्षांश से 26o5′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 6o4′) तथा 85o49′ पूर्वी देशांतर से 92o52′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 7o03′) में मध्य स्थित हैं। मेघालय भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है।

विस्तार (Extent): मेघालय (Meghalaya) उत्तर और उत्तर पूर्व में असम (Assam) और दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में बांग्लादेश (Bangladesh) से घिरा है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • मेघालय (Meghalaya) की स्‍थापना 21 जनवरी 1972 को हुई थी।
  • Meghalaya की राजधानी शिलांग (Shillong) है।
  • मेघालय की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी (English) है।
  • मेघालय (Meghalaya) में कुल 11 जिले और 2 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से मेघालय का सबसे बड़ा जिला – पश्चिम खासी हिल्स (West Khasi Hills) (5,247 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – दक्षिणी गारो हिल्स (South Garo Hills) (1113 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार मेघालय की मेघालय की कुल जनसंख्या 29,64,007 और साक्षरता दर 75.48 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से मेघालय का सबसे बड़ा जिला पूर्वी खासी हिल्स (8.24 लाख) एवं सबसे छोटा जिला दक्षिणी गारो हिल्स (South Garo Hills) (1.42 लाख) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – विलियमसन ए संगमा (1970-1972)।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – डी डी लापांग (16 दिन)। डी डी लापांग चार बार मेघालय के सीएम बने, लेकिन तीसरे कार्यकाल में ये सिर्फ 16 दिन के लिए ही सीएम रहे।

मेघालय के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Meghalaya)

राजकीय पुष्पलेडी स्लिपर ऑर्किड (Lady Slipper Orchid)
राजकीय पक्षीपहाड़ी मैना (Common Hill Myna)
राजकीय पशुचितकबरा तेंदुआ
राजकीय वृक्षगमारी (Gmelina Arborea)
State Symbols of Meghalaya