मिजोरम का परिचय (Mizoram: An Introduction)

null null

September 4th, 2022

2 min read

Mizoram An Introduction

मिजोरम (Mizoram) का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 24वां स्‍थान है। मिजोरम का क्षेत्रफल 21,087 वर्ग किमी (8,139.4 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 0.64 प्रतिशत है।

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति (Location): 21o58′ उत्तरी अक्षांश से 24o35′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 2o77′) तथा 92o15′ पूर्वी देशांतर से 93o29′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 1o14′) में मध्य स्थित हैं। कर्क रेखा मिजोरम को लगभग बीच में से काटकर गुजरती हैं। मिजोरम (Mizoram) भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है।

विस्तार (Extent): पूर्व से पश्चिम तक इसकी लंबाई 121 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लंबाई 277 किमी है। मिजोरम पूर्व और दक्षिण में म्यांमार (बर्मा) और पश्चिम में बांग्लादेश (Bangladesh) और उत्तर पश्चिम में त्रिपुरा (Tripura), उत्तर में असम (Assam) और उत्तर पूर्व में मणिपुर (Manipur) से घिरा है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • मिजोरम (Mizoram) की स्‍थापना 20 फरवरी 1987 को हुई थी। 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम (Assam) का एक जिला था।
  • Mizoram की राजधानी आइजोल (Aizawl) है।
  • मिजोरम की आधिकारिक भाषा मिजो (Mizo) है।
  • मिजोरम में कुल 11 जिले और 1 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से मिजोरम का सबसे बड़ा जिला – लुंगलेई (Lunglei) (4536 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – सैह (Saiha) (1 399.9 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की कुल जनसंख्या 10,91,014 और साक्षरता दर 91.33 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से मिजोरम का सबसे बड़ा जिला आइजोल (4 लाख) एवं सबसे छोटा जिला सैह (56.5 हजार) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – च. छुंगा (1972-1977)।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – ज़ोरामथंगा (Zoramthanga) (10 वर्ष )।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – टी सैलोओ (161 दिन )। टी सैलोओ दो बार मिजोरम के सीएम बने, लेकिन पहले कार्यकाल में ये सिर्फ 161 दिन के लिए ही सीएम रहे।

मिजोरम के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Mizoram)

राजकीय पुष्पडांसिंग गर्ल (Dancing Girl)
राजकीय पक्षीह़यूम्‍स बार्टेल्‍ड फीजेंट (Hume’s Bartail Pheasant)
राजकीय पशुसीरो (Himalayan serow)
राजकीय वृक्षनाग केसर/नाहर (Nagkesar)
State Symbols of Mizoram