राजस्थान की स्थिति, विस्तार, आकृति व भौतिक स्वरूप (Rajasthan : Location, extent and relief features)
January 29th, 2023
•
2 min read

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य (1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के अलग होने के बाद) है। राजस्थान का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी (1,32,140 वर्ग मील) हैं, जो भारत का 10.41 प्रतिशत है।
राजस्थान की स्थिति (Rajasthan Location)
- 23o03′ उत्तरी अक्षांश से 30o12′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 7o09′) तथा 69o30′ पूर्वी देशांतर से 78o17′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 8o47′) में मध्य स्थित हैं।
- राजस्थान का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उत्तर में स्थित हैं। कर्क रेखा राज्य में डूंगरपुर जिले की दक्षिणी सीमा से होती हुई बांसवाड़ा जिले के लगभग मध्य में से गुजरती हैं।
- बांसवाड़ा शहर कर्क रेखा से राज्य का सर्वाधिक नजदीक स्थित शहर हैं। राजस्थान भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
राजस्थान का विस्तार (Extent of Rajasthan)
- राजस्थान (Rajasthan) का विस्तार उत्तर में कोणा गांव (गंगानगर) से दक्षिण में बोरकुंड गांव (कुशलगढ़, बांसवाड़ा) तक हैं। राज्य की लम्बाई 826 किमी हैं।
- राज्य का विस्तार पश्चिम में कटरा गांव (सम, जैसलमेर) से पूर्व में सिलाना गांव (राजाखेड़ा, धौलपुर) तक हैं। राज्य की चौड़ाई 869 किमी हैं।
राजस्थान की आकृति (Shape of Rajasthan)
- राजस्थान की आकृति विषमकोणीय चतुर्भुज या पतंग के समान हैं।
- विश्व स्तर पर तुलना करने पर राजस्थान का आकार एकीकृत जर्मनी से थोड़ा कम, कांगो, वियतनाम फिनलैण्ड, नार्वे आदि के लगभग बराबर, न्यूजीलेण्ड एवं ब्रिटेन (UK) से लगभग 1.5 गुना, नेपाल एवं बांग्लादेश से 2.3 गुना, इजरायल से 13 गुना, स्विट्जरलैण्ड से 8 गुना एवं श्रीलंका से 5 गुना है।