सौरमंडल (Solar System)
January 1st, 2023
•
4 min read

- सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, छुद्र ग्रहों, धूमकेतुओं, उल्काओं तथा अन्य आकाशीय पिंडो के समूह को सौरमंडल (Solar System) कहते हैं।
- सौर-मंडल साढे़ 4 अरब साल पुराना है, ये सूर्य की सीमा को दर्शाता है, जहां तक सूर्य की ग्रेविटी है वहां तक हम सौर मंडल की सीमा को मानते हैं।
- हमारा सौर मंडल बहुत बड़ा है जिसमें 1 सूर्य, 8 ग्रह, 5 बौने ग्रह, 181 चंद्रमा, 555,300 उल्कापिंड और करीब 3 हजार धूमकेतु हैं।
सौरमंडल एक नजर में (Solar System at a Glance)
उम्र (Age) : | 4.6 अरब साल (Billion Years) |
सौर मंडल की सीमा (Diameter): | 187. 5 खरब किलोमीटर |
ग्रह (Planets): | 8 [(बुध (Mercury), शुक्र (Venus), पृथ्वी (Earth), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter), शनि (Saturn), अरुण(Uranus), वरुण (Neptune)] |
बौने ग्रह (Dwarf Planets): | 5 (Ceres, Pluto, Eris, Haumea, Makemake) |
चंद्रमा (Moons): | 181 |
उल्कापिंड (Asteroids): | 796,354 (सिंतबर 2019 तक) |
धूमकेतू (Comets): | 4,143 (सिंतबर 2019 तक) |
सूर्य (Sun)
- सूर्य हमारे सौर-मंडल (Solar System) का आधार है। सौरमंडल में सूर्य का प्रभुत्व है, क्योंकि सौरमंडल निकाय के द्रव्य का लगभग 99.999 द्रव्य सूर्य में निहित है। सूर्य समस्त सौरमंडल का ऊर्ज़ा स्रोत है।
- इसमें हाइड्रोजन से हिलीयम बनती है। इसी प्रकिया से ऊर्जा उत्पन्न होती है।
- हमारा सूर्य एक मध्यम आकार का तारा है। सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश को आने में पूरे 8.3 मिनट लगते है लेकिन सूर्य के कोर में जो ऊर्जा बनती है उसे सूर्य की सतह पर आने में 30 हजार साल लगते है।
बुध (Mercury)
- बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है और सूर्य के सबसे नजदीक है। हालांकि सूर्य के सबसे नजदीक होने के बाद भी ये सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह नहीं है।
- यह सूर्य की एक परिक्रमा करने में 88 दिन लगाता है।
- बुध का अपना कोई उपग्रह नहीं है।
शुक्र (Venus)
- यह पृथ्वी का निकटतम, सबसे चमकीला और सबसे गर्म ग्रह है।
- इसे सांझ का तारा (Evening Star) या भोर का तारा (Morning Star) भी कहा जाता है। इसे पृथ्वी की बहन (Sister Planet of the Earth) भी कहा जाता है क्योंकि शुक्र ग्रह घनत्व (Density), आकार (Size) और व्यास (Diameter) में पृथ्वी के समान है।
- यह अन्य ग्रहों के विपरीत दक्षिणावर्त (Clockwise) चक्रण करता है।
- यह सूर्य की एक परिक्रमा करने में 225 दिन लगाता है।
- शुक्र का अपना कोई उपग्रह नहीं है।
पृथ्वी (Earth)
- यह सोलर सिस्टम का एकमात्र ग्रह हैं जिस पर जीवन है। पृथ्वी ग्रह अकेला ग्रह है जिसका अंग्रेजी नाम ग्रीक / रोमन पौराणिक कथाओं से नहीं है।
- इसे नीला ग्रह भी कहते है क्योंकि यहां पानी की मात्रा बहुत अधिक है। पृथ्वी की सतह का 70% हिस्सा पानी से ढंका है। पृथ्वी अकेला ग्रह है जिस पर पानी द्रव अवस्था मे सतह पर उपलब्ध है।
- यह सूर्य की एक परिक्रमा करने में 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट और 46 सेकेंड (लगभग 365 दिन 6 घंटे) लगाता है।
- पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चंद्रमा (Moon) है।
मंगल (Mars)
- पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है।
- इसे लाल ग्रह (Red Planet) भी कहते है। इसका लाल रंग आयरन ऑक्साइड के कारण है।
- इसे सूर्य की परिक्रमा करने में 687 दिन लगते है।
- इसके दो उपग्रह फोबोस (Phobos) और डीमोस (Deimos) है।
- सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओलिपस मेसी एवं सबसे ऊंचा पर्वत निक्स ओलंपिया (Nix Olympia) जो माउंट एवरेस्ट से तीन गुना अधिक ऊंचा है, इसी ग्रह पर स्थित है।
बृहस्पति (Jupiter)
- यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। बृहस्पति का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का 318 गुणा है।
- इस ग्रह को सबसे विशाल गैसों वाला ग्रह (Gas Planet) भी कहते हैं।
- यह सूर्य की परिक्रमा करने में 4,330.6 दिन (लगभग 12 साल) लगाता है।
- बृहस्पति के 79 उपग्रह है।
शनि (Saturn)
- यह सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
- इसके तल के चारों वलय (मोटी प्रकाश वाली कुंडली) पाई जाती है। इन वलय (Rings) की संख्या 7 है।
- शनि का घनत्व सभी ग्रहों एवं जल से भी कम है। यानी इसे पानी में रखने पर यह तैरने लगेगा।
- यह सूर्य की परिक्रमा करने में 10756 दिन (लगभग 29.4 साल) लगाता है।
- शनि के 82 (53 confirmed and 29 provisional) उपग्रह है।
अरुण (Uranus)
- यह सौरमंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है।
- यह द्रव्यमान में पृथ्वी से 14.5 गुना अधिक भारी और अकार में पृथ्वी से 63 गुना अधिक बड़ा है।
- इसे लेटा हुआ ग्रह भी कहते है, क्योंकि यह अपनी धुरी पर सूर्य की ओर इतना झुका हुआ है कि लेटा हुआ दिखाई देता है।
- यह अन्य ग्रहों के विपरीत दक्षिणावर्त (Clockwise) चक्रण करता है।
- यह सूर्य के परिक्रमा लगाने में 30687 (लगभग 84 साल) दिन लगाता है।
- अरुण के 27 उपग्रह है।
वरुण (Neptune)
- यह सौरमंडल का चौथा सबसे बड़ा ग्रह है।
- वरुण का द्रव्यमान पृथ्वी से 17 गुना अधिक है और अपने पड़ौसी ग्रह अरुण (युरेनस) से थोड़ा अधिक है।
- यह सूर्य के परिक्रमा लगाने में 60190 दिन (लगभग 165 साल) लगाता है।
- वरुण के 14 उपग्रह है।