त्रिपुरा का परिचय (Tripura: An Introduction)

null null

September 18th, 2022

2 min read

Tripura An Introduction

त्रिपुरा (Tripura) का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 26वां स्‍थान है। यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्‍य है। त्रिपुरा का क्षेत्रफल 10,491.69 वर्ग किमी (4,051.8 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 0.31 प्रतिशत है।

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थि‍ति (Location): 22o56′ उत्तरी अक्षांश से 24o32′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 1o76′) तथा 91o09′ पूर्वी देशांतर से 92o20′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 1o11′) में मध्य स्थित हैं। त्रिपुरा (Tripura) भारत के उत्तर पूर्व में स्थित है।

विस्तार (Extent): त्रिपुरा की सीमा उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में बांग्लादेश (Bangladesh) से, पूर्व में मिजोरम से और उत्तर पूर्व में असम (Assam) से लगती है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • त्रिपुरा (Tripura) की स्‍थापना 21 जनवरी 1972 को हुई थी।
  • Tripura की राजधानी अगरतला (Agartala) है।
  • त्रिपुरा की आधिकारिक भाषा बंगाली, काकबरक और अंग्रेजी है।
  • त्रिपुरा में कुल 8 जिले और 2 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से त्रिपुरा का सबसे बड़ा जिला – धलाई (Dhalai) (2312.29 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – उनाकोटी (Unakoti) (686.97 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार त्रिपुरा की कुल जनसंख्या 36,73,917 और साक्षरता दर 87.8 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से त्रिपुरा का सबसे बड़ा जिला पश्चिमी त्रिपुरा (17.25 लाख) एवं सबसे छोटा जिला धलाई (3.78 लाख) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – सचिंद्र लाल सिंह (1963-1971)।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – माणिक सरकार (Manik Sarkar) (20 वर्ष )।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – राधिका रंजन गुप्ता (Radhika Ranjan Gupta) (102 दिन )।

त्रिपुरा के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Tripura)

राजकीय पुष्पनाग केसर (नागेश्वर , नागकेसर)
राजकीय पक्षीहरा शाही कबूतर (Green Imperial Pigeon)
राजकीय पशुफायरे लंगूर (Phayre’s Langur)
राजकीय वृक्षअगार (Agar)
State Symbols of Tripura