उत्तर प्रदेश का परिचय (Uttar Pradesh: An Introduction)

null null

April 17th, 2022

3 min read

Uttar  Pradesh An Introduction

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य व जनसंख्‍या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,43,286 वर्ग किमी (93,933 वर्ग मील) है, जो भारत का 7.33 प्रतिशत है।

स्थिति और विस्तार (Location and Extent)

स्थिति (Location): 23o52′ उत्तरी अक्षांश से 30o24′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 77o05′ पूर्वी देशांतर से 84o38′ पूर्वी देशांतर तक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है।

विस्‍तार (Extent): पूर्व से पश्चिम तक इसकी लंबाई 650 किमी तथा उत्तर से दक्षिण तक इसकी लंबाई 240 किमी है।

महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)

  • उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की स्‍थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी।
  • Uttar Pradesh की राजधानी (Capital) लखनऊ (Lucknow) है।
  • उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा हिंदी (Hindi) है।
  • उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले और 80 लोकसभा है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला – लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Khiri) (7680 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – हापुड़ (Hapur) (660 वर्ग किमी.) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजस्थान की कुल जनसंख्या 19,95,81,477 और साक्षरता दर 69.72 प्रतिशत हैं।
  • जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला इलाहाबाद (59.54 लाख) एवं सबसे छोटा जिला महोबा (95216) है।
  • राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – गोविंद वल्लभ पंत (Govind Ballabh Pant) (1950-1954)।
  • सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – मायावती ।
  • सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – चंद्रभानु गुप्ता (19 दिन)।

उत्तर प्रदेश के राजकीय प्रतीक (State Symbols of Uttar Pradesh)

राजकीय पुष्पपलाश, ढाक, टेसू (Sacred Tree)
राजकीय पक्षीसारस, क्रेन (Crane)
राजकीय पशुबारहसिंघा (Barasingha)
राजकीय वृक्षअशोक (Ashok)
राजकीय खेलहॉकी (Hockey)
राजकीय लोक नृत्यकथक (Kathak)
State Symbols of Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के 18 मंडल [संभाग] (18 Division of Uttar Pradesh)

  • आगरा मंडल (Agra Division): आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, मथुरा
  • अलीगढ़ मंडल (Aligarh Division): अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज
  • आज़मगढ़ मंडल (Azamgarh Division): आज़मगढ़, बलिया, मऊ
  • इलाहाबाद मंडल(Allahabad Division): प्रयागराज (इलाहाबाद), फतेहपुर, कौशाम्ब, प्रतापगढ़
  • बरेली मंडल (Bareilly Division): बदायूंं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर
  • बस्ती मंडल (Basti Division): बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर
  • चित्रकूट मंडल (Chitrakoot Division): बांंदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा
  • देवीपाटन मंडल (Devipatan Division): बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती
  • फैजाबाद मंडल (Faizabad Division): अंबेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर
  • गोरखपुर मंडल (Gorakhpur Division): देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज
  • झांसी मंडल (Jhansi Division): जालौन, झांसी, ललितपुर
  • कानपुर मंडल (Kanpur Division): औरैया, इटावा, फार्रूखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर
  • लखनऊ मंडल (Lucknow Division): हरदोई, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव
  • मेरठ मंडल (Meerut Division): बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, हापुड़
  • मिर्जापुर मंडल (Mirzapur Division): मिर्जापुर, संत रविदास नगर (भदोई), सोनभद्र
  • मुरादाबाद मंडल (Muradabad Division): बिजनौर, ज्योतिबा फुले नगर (अमरोहा), मुरादाबाद, रामपुर, संभल
  • सहारनपुर मंडल (Saharanpur Division): मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली
  • वाराणसी मंडल (Varanasi Division): चन्दौली, गाजीपुर, जौनपुर,