पश्चिम बंगाल का परिचय (West Bengal: An Introduction)
June 19th, 2022
•
3 min read

पश्चिम बंगाल (West Bengal) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का 13वां सबसे बड़ा राज्य है। पश्चिम बंगाल का क्षेत्रफल 88,752 वर्ग किमी (34,267 वर्ग मील) हैं, जो भारत (India) का 2.70 प्रतिशत है।
स्थिति और विस्तार (Location and Extent)
स्थिति (Location): 21o25′ उत्तरी अक्षांश से 27o13′ उत्तरी अक्षांश (अक्षांशीय विस्तार 5o88′) तथा 85o50′ पूर्वी देशांतर से 89o50′ पूर्वी देशांतर (देशांतरीय विस्तार 4o0′) में मध्य स्थित हैं। पश्चिम बंगाल भारत के पूर्व में स्थित है।
विस्तार (Extent): पश्चिम बंगाल के उत्तर-पूर्व में असम (Assam) और सिक्किम (Sikkim) राज्य और भूटान (Bhutan) देश और इसके दक्षिण-पश्चिम में ओडिशा (Odisha) राज्य है। पश्चिम में यह झारखंड (Jharkhand) और बिहार (Bihar) राज्य और उत्तर पश्चिम में नेपाल (Nepal) की सीमा में है।
महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts)
- पश्चिम बंगाल की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी।
- West Bengal की राजधानी कोलकाता (Kolkata) है। कोलकाता तीसरा सबसे बड़ा शहरी समूह और भारत का सातवां सबसे बड़ा शहर (7th Biggest City of India – Kolkata) है।
- पश्चिम बंगाल की आधिकारिक भाषा बंगाली (Bengali) है।
- पश्चिम बंगाल में कुल 23 जिले और 42 लोकसभा है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला – दक्षिण चौबीस परगना (South 24 Parganas) (9960 वर्ग किमी.) और सबसे छोटा जिला – कोलकाता (Kolkata) (205 वर्ग किमी.) है।
- 2011 की जनगणना के अनुसार पश्चिम बंगाल की कुल जनसंख्या 91,276,115 और साक्षरता दर 76.26 प्रतिशत हैं।
- जनसंख्या की दृष्टि (2011 की जनगणना के अनुसार) से पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा जिला उत्तर चौबीस परगना (1 करोड़) एवं सबसे छोटा जिला दक्षिण दिनाजपुर (16.76 लाख) है।
- राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री – प्रफुल चन्द्र घोष (Prafulla Chandra Ghosh) (1947-1948)।
- सर्वाधिक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड – ज्योति बसु (23 वर्ष ) ।
- सबसे कम अवधि तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता – प्रफुल्ल चंद्र घोष (88 दिन)। ये तीन बार मुख्यमंत्री रहे। तीसरी बार में ये सिर्फ 88 दिन की सीएम की कुर्सी पर काबिज रहे।
पश्चिम बंगाल के राजकीय प्रतीक (State Symbols of West Bengal)
राजकीय पुष्प | हरसिंगार या पारिजात (Night Jasmine) |
राजकीय पक्षी | वाइट नेक किंगफिशर (White Neck Kingfisher) |
राजकीय पशु | फिशिंग कैट (Fishing Cat) |
राजकीय वृक्ष | सप्तपर्ण (Alstonia scholaris) |
राजकीय लोक नृत्य | लाठी (Lathi) |
पश्चिम बंगाल के 5 मंडल [संभाग] (5 Division of West Bengal)
- जलपाईगुड़ी मंडल (Jalpaiguri Division): अलीपुरद्वार, कूच बिहार, दार्जीलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिमपोंग
- मालदा मंडल( (Malda Division): मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद
- बर्दवान मंडल (Burdwan Division): हुगली, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम
- प्रेसिडेंसी मंडल (Presidence Division): हावड़ा, कोलकाता, नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना
- मेदिनीपुर मंडल (Medinipur Division): पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरूलिया, बांकुड़ा