भारत में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल (UNESCO World Heritage Sites in India)
January 8th, 2023
•
3 min read

- यूनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे स्थल (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित किए जाते हैं। यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्को के तत्वाधान में करती है।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
- जुलाई 2019 तक UNESCO की विश्व विरासत स्थलों की ऑफिसियल साईट के अनुसार विश्व में कुल 1121 विश्व विरासत स्थल हैं, जिन्हें तीन वर्गों में बांटा गया है। जिनमें 869 ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक और 39 मिश्रित स्थल हैं।
यूनेस्को (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization-UNESCO) क्या है?
- यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) का एक घटक निकाय है। इसके 195 सदस्य देश हैं और सात सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं।
- इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।
- यूनेस्को का गठन 16 नवंबर 1945 को हुआ था। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है।
भारत में यूनेस्को विश्व विरासत स्थल (World Heritage Sites in India)
- जुलाई 2019 में जयपुर के शामिल होने के साथ यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भारत में विरासत स्थलों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। इसमें 30 सांस्कृतिक संपत्ति, 7 प्राकृतिक संपत्ति और 1 मिश्रित स्थल है।
- यूनेस्को द्वारा भारत में सर्वप्रथम 1983 में अजंता और एलोरा की गुफाएं एवं आगरा के किले को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया था।
धरोहर का नाम | विरासत का प्रकार | राज्य | अधिसूचना का वर्ष | |
---|---|---|---|---|
1. | आगरा का किला | सांस्कृतिक | उत्तर प्रदेश | 1983 |
2. | अजंता की गुफाएं | सांस्कृतिक | महाराष्ट्र | 1983 |
3. | एलोरा की गुफाएं | सांस्कृतिक | महाराष्ट्र | 1983 |
4. | ताजमहल | सांस्कृतिक | उत्तर प्रदेश | 1983 |
5. | महाबलीपुरम के स्मारकों का समूह | सांस्कृतिक | तमिलनाडु | 1984 |
6. | सूर्य मंदिर कोणार्क | सांस्कृतिक | ओडिशा | 1984 |
7. | मानस वन्यजीव अभयारण्य | प्राकृतिक | असम | 1985 |
8. | काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान | प्राकृतिक | असम | 1985 |
9. | केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान | प्राकृतिक | राजस्थान | 1985 |
10. | गोवा के चर्च और आश्रम | सांस्कृतिक | गोवा | 1986 |
11. | फतेहपुर सिकरी | सांस्कृतिक | उत्तर प्रदेश | 1986 |
12. | हंपी में स्मारकों का समूह | सांस्कृतिक | कर्नाटक | 1986 |
13. | खजुराहो के स्मारकों का समूह | सांस्कृतिक | मध्यप्रदेश | 1986 |
14. | एलिफेंटा की गुफाएं | सांस्कृतिक | महाराष्ट्र | 1987 |
15. | ग्रेट लिविंग चोल मंदिर | सांस्कृतिक | तमिलनाडु | 1987 |
16. | पत्तदकल के स्मारकों का समूह | सांस्कृतिक | कर्नाटक | 1987 |
17. | सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान | प्राकृतिक | पश्चिम बंगाल | 1987 |
18. | नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान | प्राकृतिक | उत्तराखंड | 1988 |
19. | सांची का बौद्ध स्तूप | सांस्कृतिक | मध्य प्रदेश | 1989 |
20. | हुमायूं का मकबरा | सांस्कृतिक | दिल्ली | 1993 |
21. | कुतुब मीनार | सांस्कृतिक | दिल्ली | 1993 |
22. | भारत के पर्वतीय रेलवे (दार्जीलिंग हिमालय रेलवे, नीलगिरी पर्वतीय रेलवे एवं कालका-शिमला रेलवे शामिल हैं) | सांस्कृतिक | हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु | 1999 |
23. | बोध गया का महाबोधी मंदिर | सांस्कृतिक | बिहार | 2002 |
24. | भीमबेटका पाषाण आश्रय (गुफाएं) | सांस्कृतिक | मध्य प्रदेश | 2003 |
25. | चंपानेर– पावागढ़ पुरातत्व उद्यान | सांस्कृतिक | गुजरात | 2004 |
26. | छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस) | सांस्कृतिक | महाराष्ट्र | 2004 |
27. | लाल किला | सांस्कृतिक | दिल्ली | 2007 |
28. | जंतर-मंतर, जयपुर | सांस्कृतिक | राजस्थान | 2010 |
29. | पश्चिमी घाट | प्राकृतिक | महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल | 2012 |
30. | राजस्थान के पहाड़ी किले (चितौड़गढ़ किला, कुंभलगढ किला, रणथंभौर किला, जैसलमेर किला, आमेर किला, गागरोन किला) | सांस्कृतिक | राजस्थान | 2013 |
31. | रानी की वाव (रानी की बावड़ी) | सांस्कृतिक | गुजरात | 2014 |
32. | ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान | प्राकृतिक | हिमाचल प्रदेश | 2014 |
33. | नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) | सांस्कृतिक | बिहार | 2016 |
34. | कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान | मिश्रित | सिक्किम | 2016 |
35. | कैपिटल कॉम्प्लेक्स-ली कार्बूजिए के वास्तुकला के काम | सांस्कृतिक | चंडीगढ़ | 2016 |
36. | अहमदाबाद | सांस्कृतिक | गुजरात | 2017 |
37. | विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एनसेंबल | सांस्कृतिक | महाराष्ट्र | 2018 |
38. | जयपुर की चारदीवारी | सांस्कृतिक | राजस्थान | 2019 |
39. | काकतिया रुद्रेश्वर (रामप्पा मंदिर) | सांस्कृतिक | तेलंगाना | 2021 |
40. | धोलावीरा | सांस्कृतिक | गुजरात | 2021 |