- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा भारतीय सम्मान है। पूर्व में इसका नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) था। लेकिन अगस्त 2021 में इसका नाम बदलकर Major Dhyan Chand Khel Ratna Award रख दिया गया।
- इस सम्मान का नाम भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी Major Dhyan Chand के नाम पर रखा गया है, जो तीन बार ओलिम्पिक (Olympic) के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।
- इस पुरस्कार की शुरुआत 1991–92 में हुई थी।
- पुरस्कार विजेता को पदक, प्रमाण पत्र और 25 लाख रुपए नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाते है। 2018 में यह राशी 7.5 लाख रुपए थी। लेकिन अब राशि बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है।
- सम्मानित व्यक्तियों को रेलवे (Railway) की मुफ्त पास सुविधा प्रदान की जाती है जिसके तहत मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार विजेता राजधानी या शताब्दी गाड़ियों में प्रथम और द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित कोचों में मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं।
- यह पुरस्कार हर साल दिया जाता है।
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न जीतने वाले पहले खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand-Chess) है।
- Major Dhyan Chand Khel Ratna Award जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra-Shooting) है।
- मेजर ध्यानचंद खेल रत्न जीतने वाले वाली पहली महिला पैरा-एथलीट दीपा मलिक (Deepa Malik) है।
S. No. | नाम (Name) | वर्ष (Year) | खेल (Sports) |
---|---|---|---|
1. | विश्वनाथन आनंद | 1992 | शतरंज |
2. | गीत सेठी | 1993 | बिलियर्ड्स |
3. | होमी डी मोतीवाला एवं पुष्पेंद्र कुमार गर्ग | 1995 | नौकायन (याचिंग) |
4. | कर्णम मल्लेश्वरी | 1996 | भारोत्तोलन |
5. | कुंजारानी देवी देवी एवं लिएंडर पेस | 1997 | भारोत्तोलन, लॉन टेनिस |
6. | सचिन तेंदुलकर | 1998 | क्रिकेट |
7. | ज्योतिर्मयी सिकदर | 1999 | एथलेटिक्स |
8. | धनराज पिल्लै | 2000 | हॉकी |
9. | पुल्लेला गोपीचंद | 2001 | बैडमिंटन |
10. | अभिनव बिंद्रा | 2002 | निशानेबाजी |
11. | अंजलि भागवत एवं के.एम. बीनामोल | 2003 | निशानेबाजी, एथलेटिक्स |
12. | अंजू बॉबी जॉर्ज | 2004 | एथलेटिक्स |
13. | राज्यवर्धन सिंह राठौड़ | 2005 | निशानेबाजी |
14. | पंकज आडवाणी | 2006 | बिलियर्ड्स एवं स्नूकर्स |
15. | मानवजीत सिंह संधू | 2007 | निशानेबाजी |
16. | महेंद्र सिंह धोनी | 2008 | क्रिकेट |
17. | मैरी कॉम, विजेंदर कुमार सिंह, सुशील कुमार | 2009 | मुक्केबाजी, मुक्केबाजी, कुश्ती |
18. | साइना नेहवाल | 2010 | बैडमिंटन |
19. | गगन नारंग | 2011 | निशानेबाजी |
20. | विजय कुमार एवं योगेश्वर दत्त | 2012 | निशानेबाजी, कुश्ती |
21. | रंजन सोढ़ी | 2013 | निशानेबाजी |
22. | सानिया मिर्जा | 2015 | लॉन टेनिस |
23. | पी.वी. सिंधु, दीपा कर्माकर, साक्षी मालिक और जीतू राय | 2016 | बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, कुश्ती, निशानेबाजी |
24. | देवेंद्र झाझारिया, सरदार सिंह | 2017 | जेवलिन थ्रो (भाला फेंक), हॉकी |
25. | विराट कोहली, मीराबाई चानू | 2018 | क्रिकेट, भारोत्तोलन |
26. | बजरंग पूनिया एवं दीपा मालिक | 2019 | कुश्ती, जेवलिन थ्रो (पैरा एथलेटिक्स) |
27. | रोहित शर्मा, मरियप्पम टी, मनिका बत्रा, विनेश फोगाट, रानी रामपाल | 2020 | क्रिकेट, पैरा एथलीट, टेबल टेनिस, कुश्ती, हॉकी |